करवा चौथ के दिन न्याय की गुहार, महिला अभ्यर्थियों ने रोका रास्ता 

भोपाल। करवा चौथ… एक तरफ सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर चांद का इंतजार कर रही हैं, तो दूसरी तरफ भोपाल में महिला अभ्यर्थी अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं।

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर चयनित वर्ग-3 की महिला अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय और नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता और चयन परीक्षा पास करने के बावजूद उनकी नियुक्ति प्रक्रिया जानबूझकर लटकाई जा रही है।

महिलाओं के मुताबिक, उन्होंने कर्मचारी चयन मंडल के आवेदन पत्र के बिंदु क्रमांक 49 में दिए गए प्रावधान के आधार पर आवेदन किया था। अब वे दस्तावेज सत्यापन में इस प्रावधान को मान्य कर तत्काल नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग कर रही हैं।

सवाल यही है—परीक्षा पास करने के बाद भी आखिर कब मिलेगा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अधिकार?

Next Post

तबादले का सौदा पड़ा भारी: 15 हजार की रिश्वत लेते डाक अधिकारी गिरफ्तार

Thu Oct 29 , 2026
भोपाल। गृह राज्य तेलंगाना में ट्रांसफर कराने के बदले रिश्वत मांगना डाक विभाग के एक अधिकारी को भारी पड़ गया। सीबीआई भोपाल की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गुरुवार को खरगोन में पदस्थ मेल ओवरसीयर अश्विनी कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। महिला कर्मचारी की […]

You May Like