शाहगंज। शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया. नगर की शैक्षणिक संस्था दीप ज्योति विद्या निकेतन में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
संस्था के संचालक सुनील गौर ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन का मानना था कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उनके जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर देश उनके योगदान और शिक्षकों के प्रति स मान की भावना व्यक्त करता है. प्राचार्य अजय तिवारी ने कहा कि शिक्षक किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार, नैतिकता, मेहनत और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं. शिक्षक का प्रभाव कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को आकार देता है. इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. उन्होंने अपने शिक्षकों को उपहार प्रदान किए.
