सीहोर। ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चार जिले में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, गोपाल इंजीनियर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, राजस्व मंत्री प्रतिनिधि विष्णु वर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, नपाध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नवदी बाई बरेला, एडीएम ब्रजेश सक्सेना, जिला प्रबंधक जयदीप भट्टाचार्य, निदेशक अमित गुप्ता सहित संस्थान के कर्मचारी उपस्थित थे. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न रोजगारपरक कौशल का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.