चीन ने नए परीक्षण उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

शीचांग, 05 सितंबर (वार्ता) चीन ने शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से एक नया परीक्षण उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

शियान-29 उपग्रह को बीजिंग समयानुसार प्रातः 10:34 बजे लॉन्ग मार्च-3सी रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया, जिसमें युआनझेंग-1 (एक्सपीडिशन-1) का ऊपरी हिस्सा ले जाने वाले रॉकेट से जुड़ा हुआ था। उपग्रह सफलतापूर्वक अपने पूर्व निर्धारित कक्ष में पहुंच गया।

इसका इस्तेमाल मुख्यत: अंतरिक्ष पर्यावरण अन्वेषण और संबंधित प्रौद्योगिकी परीक्षण के लिए होगा। यह लॉन्ग मार्च रॉकेट सीरीज के साथ 592वां उड़ान है।

 

Next Post

झमाझम बारिश से तालाब बनी सडक़ें, एक घंटे में 2 इंच

Fri Sep 5 , 2025
उज्जैन। मेहरबान मानसून जमकर बरस रहा है। शुक्रवार शाम एक बार फिर से झमाझम का नजारा दिखाई दिया और सडक़ें तालाब बन गई। आवागमन पूरी तरह से थम गया था। एक घंटे तेज बारिश के बाद रिमझिम का सिलसिला जारी था। भगवान गणेश के आगमन के साथ ही मानूसन की […]

You May Like