
सीधी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को प्रदेशभर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सीधी शहर में अनूठे और प्रतीकात्मक तरीके से महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को चुटकी भर शक्कर वितरित कर यह संदेश दिया कि भाजपा सरकार की महंगाई की नीतियों के चलते अब आम आदमी के हिस्से में इतनी ही मिठास बची है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई20 पेट्रोल के लिए गन्ने से इथेनॉल बनाए जाने की सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि गन्ने का बड़ा हिस्सा इथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल किए जाने से चीनी के उत्पादन और उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम आदमी के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शक्कर, बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और पानी जैसी आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी की पहुंच से रोजमर्रा की जरूरत की चीजें दूर कर दी हैं। श्री सिंह ने आगे कहा कि ई20 के लिए गन्ने से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की नीति का असर चीनी के उत्पादन और कीमतों पर पड़ रहा है। कांग्रेस इस नीति के कारण आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिनमें आम जनता के हितों और उसकी रसोई के बजट को प्राथमिकता दी जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को चुटकी भर शक्कर बांटते हुए कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई के दौर में अब आम आदमी के हिस्से में इतनी ही मिठास बची है। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, रसोई गैस के बढ़ते दाम और बिजली के बढ़ते बिलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सरकार से आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की। इस अनूठे प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने कहा कि सरकार को आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
००
प्रदर्शन में इनकी रही उपस्थिति
प्रदर्शन के दौरान जिला संगठन महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री, उपाध्याय दिनेश पाठक, महासचिव भूपेन्द्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू, सीधी शहर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह दीपू, श्रीमती कुमुदिनी सिंह, श्रीमती कृतिमा सिंह, श्रीमती शीला साकेत, प्रवक्ता पंकज सिंह, श्रीमती इंदु सिंह, सीधी नगर अध्यक्ष हल्के सोनी, भीमसेन सिंहए, डॉ.शिशिर मिश्रा, अलंकार द्विवेदी, दिनेश विश्वकर्मा, रमेश सेन, डी.एन.पाण्डेय, राजबहोर जायसवाल, अरुण सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
००००००००००००
