
टीकमगढ़। बीते रोज कुडीला थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में चार वर्षीय बालक की लाश मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर एक 14 साल के नाबालिग को हिरासत में लेकर घटना का खुलासा कर दिया है।
इस मामले में एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम और एसडीओपी राहुल कटरे के नेतृत्व में चार टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एफ एसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई। आसपास के लोगों मृतक के दोस्तों और परिवार से पूछताछ की गई। जांच में एक नाबालिग आरोपी का नाम सामने आया। पूछताछ में नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बच्चे को इमली खाने का लालच देकर ले गया था। जब मृतक ने गलत काम करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक कर गला दबा दिया। इसके बाद शव को पेड़ की झाड़ियों में छिपा दिया। इस घटना का कंट्रोल रूम में खुलासा हुआ।
