ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए दो उड़ानें आएंगी दिल्ली

नयी दिल्ली, 20 जून (वार्ता) ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन सिंधु के तहत शुक्रवार रात दो उड़ानें दिल्ली आएंगी ।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि भारतीयों की ईरान से निकासी की दो उड़ानें आज रात भारत में आ रही हैं। पहली उड़ान के दिल्ली में रात करीब 1130 बजे उतरने की उम्मीद है, और दूसरी उड़ान सुबह लगभग 3 बजे दिल्ली में उतरेगी।

सूत्रों के अनुसार पहली उड़ान ईरान के उत्तरी सीमावर्ती शहर मशाद से आएगी, और दूसरी उड़ान पड़ोसी देश तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात से आएगी।

 

Next Post

बंगलादेश के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन

Fri Jun 20 , 2025
गाॅले (श्रीलंका) 20 जून (वार्ता) नईम हसन (पांच विकेट) और हसन महमूद (तीन विकेट) ने शानदार प्रदर्शन के बाद शादमान इस्लाम (76) और कप्तान नजमुल शान्तो (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बंगलादेश ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी […]

You May Like