बंगलादेश के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन

गाॅले (श्रीलंका) 20 जून (वार्ता) नईम हसन (पांच विकेट) और हसन महमूद (तीन विकेट) ने शानदार प्रदर्शन के बाद शादमान इस्लाम (76) और कप्तान नजमुल शान्तो (नाबाद 56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बंगलादेश ने

पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन बना लिये है और उसकी कुल बढ़त 187 रनों की हो गई है। मैच में अब केवल एक दिन का खेल शेष है।

श्रीलंका को पहली पारी में 485 रन पर रोकने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और उसने आठवें ओवर में 24 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गवां दिया। इसके बाद मोमिनुल हक (14) रन बनाकर आउट हुये। दिन का आखिरी विकेट शादमान इस्लाम (76) के रूप में गिरा। दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगलादेश ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 177 रन बना लिये है और नजमुल शान्तो (नाबाद 56) और मुशफिकुर रहीम (नाबाद 22) क्रीज पर मौजूद थे।

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या, थरिंडु रत्नायके और मिलन रत्नायके ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले श्रीलंका ने कल के चार विकेट पर 368 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। श्रीलंका का आज सुबह के सत्र में पांचवां विकेट कप्तान धनंजय डीसिल्वा (19) के रूप में गिरा। उन्हें नईम हसन महमूद ने विकेटकीपर लिटन कुमार दास के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बंगलादेश की गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सके। कुसल मेंडिस (पांच) को हसन महसमूद ने आउट किया। मिलन रत्नायके (39), थरिंडु रत्नायके (शून्य) और असिता फर्नांडो (चार) रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका की पूरी टीम दूसरे सत्र में 131.2 ओवर में 485 रन के स्कोर पर सिमट गई। प्रभात जयसूर्या (11) रन बनाकर नाबाद रहे।

बंगलादेश की ओर से नईम हसन ने पांच विकेट लिये। हसन महमूद को तीन विकेट मिले। मोमिनुल हक और तैजुल हसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

बंगलादेश ने पहली पारी में 495 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Next Post

बुब्लिक ने सिनर को हराकर हाले ओपन में किया उलटफेर

Fri Jun 20 , 2025
बर्लिन, 20 जून (वार्ता) कजाकिस्तान के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर बुब्लिक ने हाले ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराकर टूर्नामेंट अगले दौर में जगह बना ली है। गत चैंपियन सिनर गुरुवार को कजाकिस्तान के बुब्लिक से 3-6, 6-3, 6-4 से हार गए। […]

You May Like