
भोपाल। नरेला विधानसभा में चल रहे विश्व के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर वार्ड 36, 70 और 79 में कार्यक्रम आयोजित हुए। वार्ड 79 के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान 29,225 बहनों ने रक्षासूत्र बांधा और लव जिहाद व नशे के खिलाफ संकल्प लिया।
अपने संबोधन में खंडेलवाल ने कहा कि बहनें इस शपथ को अमल में लाकर गलत लोगों को बेनकाब करें और एक सशक्त समाज निर्माण में योगदान दें। शर्मा ने बहनों से संकल्प को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 2009 से प्रारंभ हुआ यह महोत्सव विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है। उन्होंने बहनों से नशे व लव जिहाद के खिलाफ सजग रहने का आग्रह किया। महोत्सव में विश्वास विजय वाहिनी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा भी हुई।
