
भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को उसकी बाइक की लोकेशन की मदद से सागर के एक गांव में पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक पिपलानी क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की नाबालिग की चार दिन पहले तबीयत खराब हुई था. परिजन उसे लेकर लेकर अस्पताल पहुंचे थे. जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की जानकारी परिजनों को दी. इस पर बच्ची के परिजन पूरी तरह से परेशान हो गए. परिजनों के द्वारा की गई पूछताछ में बच्ची ने बताया कि 28 साल के युवक सुरेन्द्र रजक ने उसके साथ कुछ दिन पहले घिनौना काम किया था. पीडिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे धर दबोचा.
