ग्वालियर: दो लोगों के झगड़े में बीचबचाव करने आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पेट और सीने के बीच गोली मारी गई, जो पीठ को चीरते हुए बाहर निकल गई।घटना एबी रोड लक्ष्मीगंज में रात करीब 11 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एएसआई मुनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि दो युवकों के बीच झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की हत्या कर की गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जनकगंज के लक्ष्मीगंज चौराहा पर मृतक सुरेंद्र सिंह कुशवाह एमपी ऑनलाइन चलाता था। रात में वह अपने दोस्तों के साथ घूमकर घर लौट रहा था। तभी एबी रोड पर अमित यादव के घर के सामने उसने देखा कि अमरजीत सिंह एक युवक से झगड़ा कर रहा था। उसने बीचबचाव किया। इस पर अमरजीत आगबबूला हो गया। वह गुस्से में गालियां देता हुआ अपने घर गया और कट्टा लेकर अपने साथी उदय राठौर और अन्य के साथ सुरेंद्र के घर के बाहर जा पहुंचा और फायर कर दिया।
