खजराना पुलिस ने तीन आरोपियों पर सट्टा एक्ट में प्रकरण दर्ज किया

इंदौर. ऑनलाइन गेमिंग के जरिए कमाई का झांसा देकर तीन युवकों ने अपने ही दोस्त से 40 हजार रुपए हड़प लिए. पीड़ित ने जब खेल में गड़बड़ी देखी तो मामला पुलिस तक पहुंच गया.

खजराना पुलिस के मुताबिक सिलवाल कॉलोनी निवासी इमरान कुरैशी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके दोस्त सुफियान, मुशेफ और मुश्ताक ने उसे फेनटारगेट नामक गेम खेलने के लिए तैयार किया. आरोपियों ने कहा कि इस गेम से आसानी से पैसा कमाया जा सकता है. भरोसा जताकर इमरान ने उनके मोबाइल से अपने फोन में यह गेम डाउनलोड कर लिया. गेम खेलने के लिए पॉइंट्स खरीदने पड़ते थे, जो इमरान इन्हीं दोस्तों से लेता था. लेकिन आरोप है कि जब भी इमरान खेलता, बीच गेम में पॉइंट्स खत्म हो जाते और वह हार जाता। इसी तरीके से तीनों ने उससे करीब 40 हजार रुपए ऐंठ लिए. पुलिस ने मामले में सुफियान, मुशेफ और मुश्ताक के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में गेमिंग एप और लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी.

Next Post

बीमार शिशु की जान बचाने पहुँची चंदला पुलिस

Wed Aug 20 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले के चंदला थाना पुलिस ने एक बीमार शिशु की जान बचाने में मदद की। बीती रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण परिजन अपने बीमार बच्चे को लेकर अजयगढ़ रोड पर इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल […]

You May Like