बीमार शिशु की जान बचाने पहुँची चंदला पुलिस

छतरपुर। छतरपुर जिले के चंदला थाना पुलिस ने एक बीमार शिशु की जान बचाने में मदद की। बीती रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण परिजन अपने बीमार बच्चे को लेकर अजयगढ़ रोड पर इलाज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर और चौकी प्रभारी बछौन उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला पहुँचाया, जहां बच्चे का इलाज हुआ। अब शिशु की हालत सामान्य बताई जा रही है।

परिजनों ने पुलिस की त्वरित मदद और संवेदनशील रवैये के लिए धन्यवाद दिया।

छतरपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर संपर्क करें।

Next Post

अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव

Wed Aug 20 , 2025
गुना। जिले के फतेहगढ़ वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर दबंगों ने गत दोपहर प्राणघातक हमला कर दिया। कलोरा बीट के कर्मदा जंगल में हुई इस घटना में डिप्टी रेंजर समेत तीन लोग घायल हो गए। हमला इतना अचानक और तीव्र था कि वनकर्मी अपनी […]

You May Like