महाप्रबंधक ने भोपाल स्टेशन का किया निरीक्षण

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने भोपाल रेल मंडल के दौरे के दौरान मंडल कार्यालय में अधोसंरचना विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और आगामी त्योहारों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान ₹1.12 करोड़ की लागत से तैयार नवनिर्मित लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर रनिंग रूम की शुरुआत की गई। महाप्रबंधक ने रनिंग स्टाफ से संवाद कर विश्राम सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। इसके बाद उन्होंने भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की आवाजाही की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी त्योहारों के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भोपाल स्टेशन पर तैयार किए जा रहे होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेन्द्र बघेल, अभिराम खरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज प्रतियोगिता शुरू

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में सोमवार को 38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एकनाथ मोहकर ने किया। उन्होंने शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें […]

You May Like