दो दिवसीय देशपांडे स्मृति समारोह का भव्य आगाज़

जबलपुर। जबलपुर में भंवरताल गार्डन स्थित संस्कृति थियेटर में दो दिवसीय संगीताचार्य पंडित सदाशिव भगवंत देशपांडे स्मृति समारोह का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजन का संचालन उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक प्रकाश सिंह ठाकुर एवं उपनिदेशक शेखर करहाडकर की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन तीन सत्रों में वादन, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। वादन सत्र में ताल तरंग समूह (भोपाल) के कलाकार अंशुल प्रताप सिंह (तबला), सत्येंद्र सिंह सोलंकी (संतूर), सौनक बेनर्जी (घटम), विमर्श मालवीय (पखावज) और हनीफ हुसैन (सारंगी) ने जुगलबंदी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। गायन सत्र में ग्वालियर की डॉ. पारुल दीक्षित ने राग जोग में विलंबित व द्रुत खयाल, तराना और चैती प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। संगत रविंद्र किल्लेदार (हारमोनियम) और पांडुरंग तैलंग (तबला) ने दी।

श्रीकृष्ण के विविध रूपों को छह ऋतुओं में किया सजीव

अंतिम प्रस्तुति में भोपाल की प्रियंका जोशी एवं साथियों ने कथक नृत्यनाटिका “षड्‍ऋतु कृष्णम्” के माध्यम से श्रीकृष्ण के विविध रूपों को छह ऋतुओं में सजीव किया। प्रस्तुति में अक्षिमा जोशी, अणिमा पांडे, अनुष्का चंदसौरिया, मनस्वी तोलानी, जागृति यादव, खुशी यादव, शिल्पी सेन और जाह्नवी चंद ने भाग लिया।

Next Post

चौबीस घंटे में गांव खाली करने के आदेश को चुनौती

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर। दमोह के कुलुआ मारूताल गांव को चौबीस घंटे में खाली करने के प्रशासनिक आदेश को हाईकोर्ट में जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए अपने अंतरिम आदेश से गांव खाली […]

You May Like