बरलाई शक्कर फैक्ट्री: संघर्ष समिति ने हाई कोर्ट तक लड़ाई की चेतावनी दी

इंदौर:बरलाई शक्कर फैक्ट्री के मामले में प्रदेश सरकार अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाई है. एसडीएम कोर्ट में 702 से ज्यादा आपत्तियां लगाई जा चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. वहीं, एमपीआरडीसी के अधिकारी फैक्ट्री परिसर में लगातार काम कर रहे हैं. पीडितों ने अब हाई कोर्ट तक लड़ाई जारी रखने की चेतावनी दी है.बरलाई शक्कर फैक्ट्री संघर्ष समिति के हंसराज मंडलोई ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ दोगलापन कर रही है.

उन्होंने बताया कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि काम रोक दिया जाए, लेकिन अधिकारियों द्वारा मनमानी जारी है. मंडलोई ने चेतावनी दी कि एमपीआरडीसी तत्काल काम रोके और प्रभावित किसानों से बातचीत कर जमीन संघर्ष समिति को सौंपे. संघर्ष समिति ने कहा कि पूरे मालवा प्रांत में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक किसानों के हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी. मंडलोई ने साफ कहा कि किसी भी हालत में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

Next Post

राऊ पुलिस ने दी सफाई: युवक को छुड़ाने के लिए लगाए आरोप निकले झूठे

Fri Apr 3 , 2026
इंदौर: राऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. वहीं युवक को छुड़ाने के लिए उसकी मां द्वारा लगाए गए आरोप जांच में निराधार बताए हैं.पुलिस के मुताबिक 1 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी ताप्ती परिसर रोड […]

You May Like