राऊ पुलिस ने दी सफाई: युवक को छुड़ाने के लिए लगाए आरोप निकले झूठे

इंदौर: राऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. वहीं युवक को छुड़ाने के लिए उसकी मां द्वारा लगाए गए आरोप जांच में निराधार बताए हैं.पुलिस के मुताबिक 1 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी ताप्ती परिसर रोड पर घूम रहे संदिग्ध युवक प्रिंस उम्र 29 साल निवासी देवेंद्र नगर कैसरबाग ब्रिज को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया था.

जांच के दौरान उसके मोबाइल में मादक पदार्थ से संबंधित वीडियो मिले, हालांकि उसके पास से कोई अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई. पूछताछ के दौरान युवक की मां और भाई थाने पहुंचे और उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर आरोप लगाते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया. इसी दौरान महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की गई, जिसमें महिला के आरोप असत्य और निराधार पाए गए. पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोप केवल युवक को छुड़ाने के उद्देश्य से लगाए गए थे.

Next Post

कुएं में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका पर परिजनों का हंगामा

Fri Apr 3 , 2026
सिंगरौली: जिले के गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिताही में शुक्रवार तड़के एक महिला का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जमकर हंगामा किया और उच्च […]

You May Like

मनोरंजन