विजयदशमी पर पुलिस लाइन विदिशा में हुआ परंपरागत शस्त्र पूजन

विदिशा। विजयदशमी पर पुलिस लाइन विदिशा में परंपरागत शस्त्र पूजन का आयोजन विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम में शस्त्रों का पूजन-अर्चन कर आराधना की गई इसके पश्चात् पुलिस वाहनों का भी पूजन किया गया।

इस अवसर पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, जिला कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर, एसडीएम क्षितिज शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडिया बंधु एवं पुलिस विभाग का स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।

 

 

Next Post

रामलीला इलाके में शव मिलने से हड़कंप

Fri Oct 3 , 2025
विदिशा। रामलीला इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त नटेरन निवासी निलेश के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि निलेश आपराधिक प्रवृत्ति का […]

You May Like