सिडनी, 22 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में बुधवार तड़के एक कार नियंत्रण खोकर एक घर से टकरा गयी, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने बुधवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 04:30 विक्टोरिया की राजधानी मध्य मेलबर्न से 36 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में हैम्पटन पार्क में एक कार ने घर को टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो वाहन सवार शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राज्य आपातकालीन सेवा कमांडर स्कॉट बर्नार्ड ने ऑस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम रेडियो को बताया कि कार घर के लाउंज रूम के कोने से टकराई थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त क्षेत्र को स्थिर और सुरक्षित करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
Next Post
इराक में बाल विवाह से जुड़े विधेयक समेत तीन विभाजनकारी कानून पारित
Wed Jan 22 , 2025
बगदाद 22 जनवरी (वार्ता) इराक की संसद ने तीन विभाजनकारी कानून पारित किए, जिसमें देश के व्यक्तिगत स्थिति कानून में संशोधन शामिल है, जिसके बारे में विरोधियों का कहना है कि यह बाल विवाह को ‘वैध’ बना देगा। मीडिया रिपोर्टों में बुधवार को यह जानकारी दी गयी। संसद में मंगलवार […]

You May Like
-
2 years ago
चाचा ने भतीजे पर किया हमला
-
1 year ago
त्योहार पर बंद रखी जाएं मांसाहार दुकानें
-
6 months ago
बड़ी बजरिया की प्लाई दुकान में लगी भीषण आग
