दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत

ग्वालियर: एनएच-44 हाईवे पर सिमरिया टेकरी के पास सोमवार सुबह करीब 11बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डबरा सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

तेज रफ्तार का कहर: डंपर ने स्कूटी को कुचला, लगी आग, एक की मौत

Mon Jun 8 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया बाईपास पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी डंपर के नीचे फंस गई और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। स्कूटी और डंपर दोनों में भीषण आग लग गई। दिल दहला देने […]

You May Like