महाविजय अपेक्षित थी और परिणाम उसी दिशा में सामने: शिवराज सिंह

भोपाल, 4 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा है कि वहां मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया, जिससे जनता में गहरा आक्रोश पैदा हुआ। उनका कहना था कि इसी वजह से जनता एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत समर्थन मिला है।

श्री चौहान ने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष बहाने बना रहा है और ईवीएम तथा अन्य प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का जो आशीर्वाद मिला है, वह दुर्लभ है और इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविजय अपेक्षित थी और परिणाम उसी दिशा में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह भावुक हैं और यह एक सपना साकार होने जैसा है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जीत असाधारण है और यह विकसित भारत के विचार की विजय है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व को भी बधाई दी।

Next Post

कर्नाटक उपचुनावः बागलकोट में कांग्रेस आगे, दावणगेरे में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Mon May 4 , 2026
बेंगलुरु, 04 मई (वार्ता) कर्नाटक में सोमवार को हो रही विधानसभा उपचुनावों की मतगणना में कांग्रेस ने बागलकोट सीट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जहाँ उसकी बढ़त का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर, दावणगेरे दक्षिण सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच […]

You May Like