चार सशस्त्र बलकर्मी मैकग्रेगर स्मृति पदक से सम्मानित

नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को यहां सैन्य टोही, अन्वेषण और साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार सशस्त्र बलकर्मियों को मैकग्रेगर स्मृति पदक से सम्मानित किया।

इस समारोह का आयोजन यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया में किया गया था। पुरस्कार विजेताओं में वायु सेना के विंग कमांडर डी पांडा, नौसेना के ईए (आर) राहुल कुमार पांडे को 2023 के लिए और नौसेना के राम रतन जाट और सार्जेंट झूमर राम पूनिया को वर्ष 2024 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ,

तीन जुलाई, 1888 को स्थापित मैकग्रेगर मेमोरियल मेडल यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के संस्थापक मेजर जनरल सर चार्ल्स मेटकाफ मैकग्रेगर की स्मृति में दिया जाता है। मूल रूप से सैन्य टोही और खोजपूर्ण यात्राओं के कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से, इस पदक का दायरा स्वतंत्रता के बाद 1986 में सैन्य अभियानों और साहसिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए बढ़ाया गया था।

यह पदक सशस्त्र बलों, प्रादेशिक सेना, रिजर्व बलों, राष्ट्रीय राइफल्स और असम राइफल्स के सभी रैंकों (सेवारत और सेवानिवृत्त) के लिए खुला है। आज तक, 127 पदक प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें स्वतंत्रता से पहले के 103 शामिल हैं।

Next Post

रुपया 22 पैसे चढ़ा

Wed Apr 16 , 2025
मुंबई, 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 85.59 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.81 रुपये प्रति डॉलर […]

You May Like