जबलपुर: गोहलपुर में नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने मोपेड सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।पुलिस ने बताया कि नक्षत्रनगर माढ़ोताल निवासी सुभांशू साहू (30) एलआईसी में कार्यरत हैं, रात करीब 8 बजे अपनी ओला मोपेड से दमोहनाका से हनुमानताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कलेही माता मंदिर के पास पहुँचा तभी, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा एमपी 20 जेड पी 6773 ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुभांशू सड़क पर गिर गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक पुष्पराज कोरी (37), निवासी खाई मोहल्ला को पकड़ लिया गया। पुष्पराज अत्यधिक शराब के नशे में था।
Next Post
अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर: पाटन-शहपुरा मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवी सुरैया निवासी शुभम मेहरा 20 वर्ष, सुबह करीब 11:30 बजे […]

You May Like
-
2 years ago
रमेश पुरी आईडीएसए के नये सेक्रेटरी जनरल नियुक्त
-
1 year ago
मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव