जबलपुर: पाटन-शहपुरा मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवी सुरैया निवासी शुभम मेहरा 20 वर्ष, सुबह करीब 11:30 बजे अपनी बाइक से किसी काम से सहजपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी वह पाटन-शहपुरा मार्ग पर पहुँचा ही था कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
