ईडी की कार्यवाही के विरोध में जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस का धरना

इटारसी। मोदी सरकार के इशारे पर ई डी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओ पर विद्वेष पूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेसजनों ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी,कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेशाध्यक्ष गजानन तिवारी ,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस गुफरान अंसारी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड मामले में सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही है उसमे ई डी के द्वारा कोई कार्यवाही बनती ही नहीं है पर मोदी सरकार कांग्रेस के नेताओं के प्रश्न से घबरा कर झूठे प्रकरण बना कर दबाव बना रही है ।
कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि हमने पिछले साल में ई डी की कार्यवाही के विरोध में दिल्ली में सप्ताह भर पूरे प्रदेश के साथियों के साथ प्रदर्शन किया था राष्ट्रीय सेवादल के अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने नारा दिया था न डरे न डरते है गांधी उनको कहते है।

Next Post

सीटी बजाकर पालकों से बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया

Thu Apr 17 , 2025
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन और मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत किरत पुर के शासकीय माध्यमिक शाला में सीटी बजाओ बच्चें बुआओ, स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत सामुदायिक युवा नेतत्व कर्ता श्रीमति अंजू कलोसिया एवं संध्या चौरे दुआर सीटी बजाओ […]

You May Like