

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने एनएसएस के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष मालवीय ने एनएसएस की स्थापना, सिद्धांत वाक्य “स्वयं से पहले आप” और अभिवादन “जय हिंद” की जानकारी दी। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एम.के. जोठे ने प्रमाणपत्रों व एनएसएस बैज के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद कुमार ने नेतृत्व क्षमता व अनुशासन विकास की भूमिका बताई। अंत में डॉ. एकता राय ने आभार व्यक्त किया।
