थाईलैंड मांगुर मछली जिंदा अवस्था में जब्त 

दमोह। सुबह थाईलैंड मांगुर मछली विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर मछली पालन विभाग के सहायक संचालक सुरेन्द्र कुमार कुर्मी, मत्स्य निरीक्षक ऋषिकांत पाठक द्वारा शासकीय वाहन क्र. एम.पी.02 ए.व्ही.5177 वाहन चालक मो0 जाहिद खान व चौकीदार रघुवर सिंह के साथ मछली मार्केट दमोह का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षक के दौरान बाजार में थाईलैंड मांगुर मछली जिंदा अवस्था में 35-40 कि.ग्रा. लावारिस जब्त की गई है. जब्त मछली को सहायक संचालक महोदय के मार्गदर्षन में जब्त कर गाड़ी से लाकर म.बी.प्र. दमोह में गड्ढा खुदवाकर चौकीदार विभागीय चपरासी, वाहन चालक के समक्ष विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई. साथ ही मछली बाजार में विक्रय करने वाले दुकानदारों की समझाईस की गई, दुकानदारों को थाईलैंड मांगुर मछली विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध की समझाईस भी दी गई.

Next Post

सड़क दुर्घटना में घायल की रीवा में मौत पर सीधी में शव रखकर प्रदर्शन 

Fri Apr 11 , 2025
सीधी। सडक़ हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान रीवा अस्पताल में मौत से नाराज परिजनों ने आज सीधी में शुक्रवार को सांसद बंगले के सामने मृतक का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किए। यहां पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी भी रही। हर जगह बैरिकेट्स लगाकर लोगों को रोंकने […]

You May Like