सड़क दुर्घटना में घायल की रीवा में मौत पर सीधी में शव रखकर प्रदर्शन 

सीधी। सडक़ हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान रीवा अस्पताल में मौत से नाराज परिजनों ने आज सीधी में शुक्रवार को सांसद बंगले के सामने मृतक का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किए। यहां पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी भी रही। हर जगह बैरिकेट्स लगाकर लोगों को रोंकने का काम पुलिस द्वारा किया गया। आक्रोशित लोगों ने इस मामले में नारेबाजी भी किए। 2 अप्रैल को अनिल द्विवेदी उम्र 24 वर्ष निवासी अकौरी , खैरा की स्कूटी की सीधी शहर के पड़ैनिया में कार से टक्कर हुई थी। कार नंबर एमपी 53 जेई 5613 सांसद की बहू के नाम पर रजिस्टर्ड है। स्कूटी सवार अनिल द्विवेदी हादसे में घायल हो गए थे। गंभीर चोंट होने के कारण उन्हें सीधी से रीवा एवं जबलपुर सहित नागपुर तक ले जाया गया था। हालत खराब होने के बाद फिर रीवा संजय गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी मौत हो गई । इसके बाद नाराज परिजनों ने शव सीधी लाकर सड़क में रखकर विरोध प्रदर्शन दोपहर करीब 1.45 बजे से शुरू किया। पुलिस की समझाइश और परिजनों के आवेदन लेने के बाद शव को उठाया गया।

Next Post

पीयूष गोयल ने इटली के उप-प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी से व्यापारिक सहयोग पर की चर्चा

Fri Apr 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को इटली के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस […]

You May Like