शिवपुरी: कोलारस थाना अंतर्गत बाईपास क्रॉसिंग पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए एक साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।कोलारस निवासी कक्षा 7 का 13 वर्षीय छात्र अभिषेक पुत्र टिंकू कुशवाह बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। जब वह अपनी साइकिल से वापस घर की तरफ आ रहा था, तभी बाईपास क्रॉसिंग पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए साइकिल सवार बच्चे को रौंद दिया।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक परिवार का इकलौता बेटा था और आज 8 अगस्त को ही उसका जन्मदिन था। बच्चे के जन्मदिन पर घटित हुए इस हादसे से एक ओर जहां घर में मातम पसरा हुआ है, वहीं कस्बे में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
