‘राहुल’ ‘गांधी’ के ‘आरोपों’ पर ‘बीजेपी’ का ‘पलटवार’: ‘सबूत’ ‘है’ ‘तो’ ‘कोर्ट’ ‘क्यों’ ‘नहीं’ ‘गए’? 

‘बीजेपी’ ‘ने’ ‘कहा’- ‘हार’ ‘के’ ‘बाद’ ‘बना’ ‘रहे’ ‘हैं’ ‘बहाना’, ‘लोकतंत्र’ ‘पर’ ‘उठाना’ ‘गलत’, ‘क्या’ ‘कांग्रेस’ ‘पेश’ ‘कर’ ‘पाएगी’ ‘कोई’ ‘ठोस’ ‘सबूत’?

नई दिल्ली, 08 अगस्त 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वोट चोरी’ और ‘फर्जी वोटर’ के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल गांधी से सीधे-सीधे सवाल किया है कि अगर उनके पास कोई सबूत हैं, तो वे कोर्ट क्यों नहीं गए। भाजपा ने इन आरोपों को कांग्रेस की हार का बहाना बताया है और कहा है कि इस तरह के आरोप लगाकर कांग्रेस लोकतंत्र और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है। भाजपा के इस पलटवार से राजनीतिक हलकों में माहौल गरमा गया है।

भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी राजनीतिक फायदा उठाने के लिए बेतुके आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा है कि चुनावी नतीजों को खारिज करने के लिए इस तरह के निराधार आरोप लगाना गलत है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी है कि अगर उनके पास कोई ठोस सबूत हैं, तो उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कोर्ट में पेश करना चाहिए।

Next Post

क्राइम ब्रांच ने गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे

Fri Aug 8 , 2025
भोपाल: क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 9.980 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई। पकड़े गए आरोपी शीतल कुचबंदिया (34) और कुंदन कुचबंदिया (22) औबेदुल्लागंज, रायसेन के निवासी हैं और पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी […]

You May Like