भोपाल: क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 9.980 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई। पकड़े गए आरोपी शीतल कुचबंदिया (34) और कुंदन कुचबंदिया (22) औबेदुल्लागंज, रायसेन के निवासी हैं और पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त रह चुके हैं।
आरोपी सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर भोपाल में छोटी मात्रा में बेचते थे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सब्जी मंडी, गोविंदपुरा से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। बरामद गांजा का कुल वजन 9.980 किलो पाया गया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
