देवरी में बुंदेली देवी जागरण, भक्ति व लोकसंगीत में झूमे श्रद्धालु

देवरी। नगर के संजय नगर में श्री शिव हनुमान दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में बुंदेली देवी जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। छतरपुर से आईं लोकगायिका साधना राठौर और देवी अग्रवाल ने अपनी मधुर वाणी से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे झूमते रहे। मंच पर प्रस्तुत लोकगीतों और भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में लोकगीत और भक्ति परंपरा समाज को एकजुट करने का कार्य करती है। उन्होंने ऊंच-नीच और भेदभाव से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भोपाल सिंह लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, रविंद्र रघुवंशी, अनिल रघु, समिति अध्यक्ष राजेश चौरसिया, तोरण सिंह लोधी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Next Post

हरपालपुर पीएचसी में नहीं मिलती एक्स-रे सुविधा

Sat Sep 27 , 2025
हरपालपुर। नगर के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स -रे मशीन, ब्लड टेस्ट की सुविधा नहीं होने से मरीजों को प्रायवेट क्लीनिक या नौगांव छतरपुर झांसी जाना पड़ता है उल्लेखनीय होगा पूर्व में पीएचसी में ब्लड टेस्ट जांच सुविधा थी,पर लैब टैक्नीशियन का ट्रांसफर होने से ब्लड टेस्ट की सुविधा बेपटरी […]

You May Like