इंदौर:छत्रीपुरा थाना इलाके की पंचमूर्ती नगर कॉलोनी में बर्थडे पार्टी के दौरान रास्ता न देने पर हुए विवाद में एक युवक को पड़ोसी ने डंडे से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पंचमूर्ती नगर, गली नंबर दो निवासी फरियादी अतुल पिता सुनील गोरे ने छत्रीपुरा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
अतुल ने शिकायत में बताया कि वह अपनी गली नंबर दो में पहुँचे, तो उनका पड़ोसी प्रवीण गली के बीच रास्ते में जन्मदिन मना रहा था।जब अतुल ने हॉर्न बजाकर प्रवीण से अनुरोध किया कि उसे रास्ता दे दिया जाए, तो आरोपी प्रवीण आग बबूला हो गया। प्रवीण ने अतुल को गालियाँ देते हुए कहा, तू कोई अधिकारी नेता नहीं है। केक काट लेने दे फिर निकल जाना।
जब अतुल ने प्रवीण को गालियाँ देने से मना किया, तो प्रवीण ने अतुल के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान, आरोपी प्रवीण ने पार्टी में पटाखा फोड़ने वाले डंडे से अतुल के सिर पर वार कर दिया। इससे अतुल को सिर में चोट लगी और वह घायल हो गए।छत्रीपुरा पुलिस ने फरियादी अतुल गोरे की शिकायत पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ मारपीट और चोट पहुँचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
