बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, कट्टरपंथियों का पुतला दहन

भोपाल। एमपीनगर में हिन्दू संगठनों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार बढ़ती हिंसा और अत्याचार की घटनाओं के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने कट्टरपंथियों का पुतला दहन भी किया.

बजरंग दल के प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने इस मौके पर कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. हाल ही में सामने आई एक घटना में दीपु नामक युवक, जो एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था और किराए के मकान में रहता था. दीपू को पैगंबर मुहम्मद के अपमान के झूठे आरोप में कट्टरपंथी भीड़ ने निशाना बनाया. साथ ही कट्टरपंथियों ने उसके घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. प्रांत मंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, हत्या के बाद शव को पेड़ से बांधकर आग के हवाले कर दिया गया. इस अमानवीय घटना से पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है.

प्रदर्शन के माध्यम से राकेश प्रजापति ने भारत सरकार से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल नया भोपाल जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विकाश पटेल सचिव, सचिन राजपूत, गौरव, आकाश यादव, दीपक इवने, सतीश, विजय यादव, मोनू राठौर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

आलमपुर में जर्जर टंकी से पानी की सप्लाई बंद, टंकी जल्द गिरेगी

Mon Dec 22 , 2025
भिंड। आलमपुर में नरसिंह मंदिर के पास स्थित 50 साल पुरानी पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। नगर परिषद ने जर्जर हो चुकी इस टंकी को जल्द गिराने का निर्णय लिया है। अब वार्ड 7, 8, 9 और 10 में सीधे बोरिंग से पानी की […]

You May Like