शिवपुरी: जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि से चना, गेहूं, सरसों, टमाटर और प्याज की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिवपुरी, कोलारस, करेरा और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। कई जगह चने के खेतों में पानी भर गया, जिससे फसल बिछ गई। सब्जियों की पत्तियां झड़ गईं।
देर रात ओलावृष्टि शुरू हो गई। चने की फसल पूरी तरह बिछ गई, टमाटर के पौधों की पत्तियां झड़ गईं और प्याज के खेतों में पानी भर गया। गेहूं और सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है।करेरा क्षेत्र के करीब 50 गांवों में ओले गिरने से फसलें खराब हो गईं। रन्नौद तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर में चने के आकार के ओले गिरे हैं।
