इंदौर: ईद के दिन शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. बंगाली चौराहा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा और नानी घायल हो गए.जानकारी के अनुसार माणिक बाग में रहने वाली चार वर्षीय इकरा अपने मामा सुफियान और नानी के साथ बाइक से रिश्तेदारों के घर ईद मिलने जा रही थी.
जैसे ही उनकी बाइक बंगाली चौराहा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए. हादसे में मासूम इकरा को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं मामा सुफियान और नानी भी घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया कर, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी.
