मोदी सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र कार्यक्रम में होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र जाप में शामिल होंगे और एक ड्रोन शो का भी अवलोकन करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे। यह एक औपचारिक जुलूस है, जो मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले योद्धाओं की स्मृति में आयोजित किया गया है। इस शौर्य यात्रा में वीरता और बलिदान के प्रतीक के रूप में 108 घोड़ों का एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा। इस ओंकार मंत्र का जाप 72 घंटे किया जाना है।

प्रधानमंत्री रविवार पूर्वाह्न लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन के साथ ही स्वाभिमान पर्व के सार्वजनिक समारोह में भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी के हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में देश भर से सैकड़ों साधु-संत भाग लेंगे।

 

 

Next Post

कपिल मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में गुप्ता ने पंजाब पुलिस से 48 घंटे में मांगा जवाब

Sat Jan 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ जालंधर में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव, विशेष पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) अर्पित शुक्ला और जालंधर की […]

You May Like