बुधनी। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कालाबाजारी के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए गैस की आपूर्ति सुचारू करने व महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाई. प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू राजपूत ने किया. इस दौरान किसान कांग्रेस नेता छगनलाल दुबे, पूर्व पार्षद अजय यादव, रामेश्वर प्रसाद, प्रमोद चौहान, इंटक जिला अध्यक्ष आमिर पटेल, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे, कल्पेश चौहान, राजीव दुबे, निखिल दायमा, विशाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा के असामयिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.
