
शाहगढ़ , तहसील क्षेत्र के बरायठा थाना अंतर्गत वन ग्राम खैरवाहा के नाला में भारी वर्षा के कारण अचानक पानी आ जाने से नाला की पुलिया पार कर रही कार कागज की तरह बह गई कार बरायठा से बंडा की ओर जा रही थी जिसमे मड़ावरा उत्तरप्रदेश निवासी 4 युवक सवार थे जैसे ही पानी के बहाव में कार अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर नाले में पहुची तभी कार सवार सभी युवकों ने कार के दरवाजे खोलकर पानी मे छलांग लगा दी जिससे सभी सुरक्षित तैरकर बाहर निकल आये वही कर आगे जाकर एक पेड़ के सहारे पानी के बहाव में रुक गई , शाहगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है शाहगढ़ की लांच नदी कई वर्षों बाद लगातार 6 घंटे तक उफान पर रही एवं नेशनल हाईवे से बस्ती का मार्ग 6 घंटे तक बंद रहा बुधवार को भी लांच नदी के दोनों पुलों पर पानी होने से नेशनल हाईवे सहित बस्ती का मार्ग बंद रहा ।
