जिला अभिभाषक संघ चुनाव कल,अधिवक्ताओं ने आखिरी दिन किया प्रचार

भोपाल। जिला अदालत में अभिभाषक संघ का चुनाव गुरुवार को हो रहा है. बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा. शुक्रवार को चुनाव के परिणाम भी सामने आ जायेंगे. बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आखिरी दिन पूरे जोश में दिखे. उम्मीदवार अधिवक्ताओं ने अपने सहयोगी अधिवक्ताओं की टेबल पर पहुंचकर मतदान करने की अपील भी की.

कोर्ट परिसर के गेट नंबर तीन की तरफ टेंट लगाया गया है, जहां पर वोटिंग की प्रक्रिया पूरे दिन की जानी है. वोटिंग कराने की प्रक्रिया को लेकर पूरी टीम बनाई गई है. उम्मीदवारो में भी चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है. चुनाव में कुल 89 उम्मीदवार अलग-अलग पैनल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार के चुनाव में करीब 6 हजार अधिवक्ता वोटिंग कर रहे हैं. चुनाव को लेकर जो अधिवक्ता उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने बीते दो दिनों में अपने मताधिकार का उपयोग कर दिया है. अबतक 81 मतदाताओं ने मतदान किया है. जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष महिला, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष , पुस्ताकालय , वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी , वरिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी और कनिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी के लिए उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

Next Post

भोपाल पुलिस का सख्त आदेश: किराएदारों और नौकरों की जानकारी पुलिस को देना हुआ अनिवार्य

Wed Jul 15 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने किराए से रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस के पास होने संबंधी निर्देश जारी किए हैं. घरों में काम करने वाले नौकर-चाकर, छात्रावास में रह र‍हे छात्र/छात्राओं एवं अन्‍य निवास की जगहों पर रहने वाले व्‍यक्तियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को होना आवश्‍यक है. […]

You May Like