नीली थैली में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहा था मजदूर, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

इंदौर: कंजर मोहल्ला मैदान में चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक मजदूर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसकी नीली थैली से 12.58 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी आमीन हुसैन चंदन नगर क्षेत्र का रहने वाला है और कक्षा तीसरी तक पढ़ा है।
क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 22 सितंबर को टीम पानी की टंकी के पास कंजर मोहल्ला मैदान में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान आमीन दोनों हाथों से छाती पर नीली थैली दबाए पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। थैली की तलाशी में एमडी ड्रग्स मिली। जांच में आमीन के खिलाफ पहले से चोरी, मादक पदार्थ और आबकारी अधिनियम से जुड़े छह प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। पुलिस अब उससे ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 20-1 से रौंद कर बड़ी जीत दर्ज की

Wed Sep 23 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 23 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई खेल 2026 के अपने तीसरे मुकाबले में थाईलैंड को 20-1 से रौंद कर बड़ी जीत दर्ज की। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड , ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ और स्टार खिलाड़ी दीपिका ने […]

You May Like