खण्डित प्रतिमा देख फैला आक्रोश, किया चक्काजाम

सतना :जिले की उचेहरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भरहटा के टिकुरा में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खण्डित देख स्थानीय रहवासी इस कदर आक्रोशित हो गए कि विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया. घंटो चली कवायद के बाद जब प्रशासन द्वारा दूसरी प्रतिमा स्थापित करा दी गई तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हो सका.बुधवार की सुबह जैसे ही लोगों की नजर खण्डित प्रतिमा पर पड़ी वैसे ही यह जानकारी आग की तरह आस पास के क्षेत्र में फैल गई. देखते ही देखते यैकड़ों लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया और नागौद उचेहरा मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम शुरु कर दिया गया.

मामले की जानकारी मिलते ही उचेहरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझाइस देने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित लोगों ने उच्चाधिकारियों के मौके पर पहुंचकर समाधान करने की मांग रख दी. वहीं चक्काजाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गईं. जिसे देखते हुए नागौद उचेहरा मार्ग पर यातायात को लगभग 7 किमी पहले पोड़ी तिराहे स डायवर्ट कर दिया गया. वाहनों को पोड़ी तिराहे से पतौरा, लोहरौरा के रास्ते राम पथ गमन मार्ग पर नकाला जाने लगा.

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम उचेहरा सुभाष मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से चर्चा शुरु की. एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रतिमा खण्डित करने की जांच पुलिस द्वारा शुरु कर दी गई है और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही कुछ देर बाद ही दूसरी प्रतिमा को मौके पर मंगा लिया गया. नई प्रतिमा को स्थापित करने के साथ ही उसकी फेंसिंग भी कराई जाने लगी. इसी कड़ी में एसडीएम द्वारा लोगों को आश्वस्त किया गया कि प्रतिमा के चारों ओर पक्की चहरदिवारी बनाई जाएगी और साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा.

शरारती तत्वों की साजिश..?

प्रतिमा खण्डित किए जाने का जो मामला जो बुधवार को सामने आया वह पहला नही है. बल्कि इससे पहले 10 अप्रैल को भी प्रतिमा को खण्डित कर कालिख पोत दी गई थी. जिसे देखते हुए स्थानीय रहवासियों द्वारा इस मामले को कुछ असामाजिक तत्वों की साजिश करार दिया जाने लगा है. लोगों का कहना है कि बार बार प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर कुछ लोग सामाजिक सौहाद्र बिगाडऩा चाहते हैं. लिहाजा मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस को बारीकी से जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Next Post

इजरायल नौ महीने से अधिक समय से हिरासत में रखे फिलिस्तीनी बच्चे का शव लौटाएगा

Thu Aug 27 , 2026
रामल्लाह, 27 अगस्त (वार्ता) इजरायल ने नौ महीने से हिरासत में रखे 15 वर्षीय फिलिस्तीनी किशोर का शव उसके परिवार को सौंपने का फैसला किया है। एक फिलिस्तीनी संगठन ने बुधवार को बताया कि इजरायली बलों द्वारा मारे जाने के बाद लड़के का शव नौ महीने से अधिक समय से […]

You May Like