सनकी कातिल को जुर्म का कोई पछतावा नहीं

इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंजनी नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी को अपनी करतूत पर जरा भी पछतावा नहीं है. एकतरफा प्यार में सनकी बने आरोपी वेदांत सोलंकी ने घर में घुसकर युवती के भाई विधान की हत्या कर दी थी, जबकि बीच-बचाव में आई मां अनिता को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी की रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के पेट में भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसे रिमांड पर लेकर सघन पूछताछ की जाएगी.

इधर इस घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश है. समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की है. घायल मां अनिता का उपचार जारी है, जिनका बयान पूरे मामले में अहम माना जा रहा है. परिजनों और समाजजनों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और जबरन बात करने का दबाव बनाता था. इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन तब आरोपी से केवल माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया था, लोगों का कहना है कि यदि उस समय सख्त कार्रवाई होती, तो आज विधान की जान बच सकती थी.

Next Post

भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने अस्पताल के कर्मचारियों से की मारपीट, स्टाफ ने किया हंगामा

Wed Jan 28 , 2026
ग्वालियर: सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा के मंडल अध्यक्ष का कर्मचारियों के साथ जमकर विवाद हो गया और भाजपा नेता ने कर्मचारी क़ो पीटना शुरू कर दिया. मारपीट की यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे कैमरों में कैद हो गई है.पीड़ित कर्मचारी सिविल अस्पताल […]

You May Like