बोलेरो से ढुल रही थी शराब, तीन पकड़ाए

जबलपुर: पाटन पुलिस ने बोलेरो से ढुल रही शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।टीआई गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया तेंदूखेडा रोड पाटन सिध्देश्वरी माता मंदिर के सामने नाकाबंदी करते हुये बोलेरो नंबर एम पी 20 टी 9925 को घेराबंदी कर रोका गया।

बोलेरो के चालक अनुराग उर्फ अन्नु झारिया 24 वर्ष निवासी देवी सुरईया थाना पाटन व बीच में बैठे दिलीप उर्फ टिंकू बेन 30 वर्ष निवासी कुदवा सरायईनायत प्रयागराज उ.प्र. एवं सुनील कुशवाहा 48 वर्ष निवासी गंगा नगर, चंदन कालोनी गढा को हिरासत में लिया चैक करने पर वाहन के अंदर कार्टुनो में 500 पाव देशी शराब कीमती करीबन 40 हजार रूपये रखी मिली। शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

बानमौर इलाके में गौकशी, बाजार बंद, भारी तनाव व्याप्त

Tue Sep 9 , 2025
मुरैना: बानमौर इलाके में गोकसी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाय को काटकर मंदिर के सामने डाला गया है। बानमौर थाना इलाके के रामजानकी मंदिर के सामने गौकशी की गई। मौके पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं और जाम लगा दिया […]

You May Like