आप विधायकों ने महिलाओं को प्रति माह ढाई हज़ार देने के मुद्दे पर रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय

नयी दिल्ली 22 फ़रवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपये देने के वादे पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय मांगा है।

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने श्रीमती रेखा गुप्ता को शनिवार को एक पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में कहा ‘भाजपा के सर्वोच्च नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान यहाँ द्वारका की एक रैली में दिल्ली की माता और बहनों से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में उनके लिए 2500 प्रति माह की योजना पास की जाएगी। उन्होंने कहा था यह मोदी की गारंटी है।’

सुश्री आतिशी ने पत्र में कहा ‘बीस फ़रवरी को आपकी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई परंतु महिलाओं के लिए 2500 की योजना पास नहीं हुई। दिल्ली की माताओं और बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया था और अब वे ख़ुद ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा इसी विषय को लेकर आम आदमी पार्टी का विधायक दल 23 फ़रवरी को आपसे मिलकर चर्चा करना चाहता है। मैं आपसे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से विनम्र निवेदन करती हूँ कि आप आपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर हमसे मिलने का अवसर दें ताकि हम इस योजना पर ठोस कार्रवाई के लिए अपनी बात आपके समक्ष रख सकें।

Next Post

ट्रम्प ने शांति वार्ता में जेलेंस्की की उपस्थिति को 'महत्वपूर्ण' नहीं माना

Sat Feb 22 , 2025
वाशिंगटन, 22 फरवरी (वार्ता) अमेरिका की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति वार्ता में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की की उपस्थिति को महत्वपूर्ण नहीं बताया है। उनका यह बयान उस समय आया जब यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के समाधान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत हो रही है। फ़ॉक्स […]

You May Like