ग्वालियर चंबल में नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पर 24 अक्टूबर तक दावा आपत्ति

ग्वालियर। ग्वालियर चंबल में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। निकायों की मतदाता सूची के संबंध में अब 24 अक्टूबर तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय ने इसे लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं 21 नवंबर को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पुनरीक्षण 1 जनवरी 2025 की संदर्भ तारीख के आधार पर किया जा रहा है। फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले 13 नवंबर को होना था। अब 21 नवंबर को होगा।

फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 अक्टूबर को किया जा चुका है। प्रारूप वोटर लिस्ट के संबंध में अब 24 अक्टूबर तक दावे आपत्ति लिए जाएंगे। पहले 8 से 17 अक्टूबर तक दावे-आपत्ति लिये जाने थे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 4 नवंबर तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 21 नवंबर को किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत निर्देश निर्वाचन अधिकारियों को जारी कर दिए गये हैं।

Next Post

बैनयन ट्री फार्म्स में रंगारंग दिवाली सेलिब्रेशन, खुशियों की जगमगाहट से गूंजा माहौल

Sun Oct 19 , 2025
भोपाल। सूरज नगर बिशन खेड़ी स्थित बैनयन ट्री फार्म्स में भव्य दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षक सजावट, दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पटाखों की जगमगाहट के साथ लोगों ने उल्लासपूर्वक त्यौहार मनाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पारंपरिक परिधानों में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। […]

You May Like