असामाजिक तत्वों पर अब ‘ड्रोन निगरानी’, इंदौर पुलिस ने शुरू की हाई-टेक पेट्रोलिंग

इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक नई पहल की है. अब बदमाशों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है. यह ड्रोन पेट्रोलिंग शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में की जा रही है.
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत सभी जोन में ड्रोन से सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही है.

हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस ड्रोन के माध्यम से पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की रियल-टाइम जानकारी मिल रही है, जिससे मौके पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीमों ने देर रात तक शहर के हॉटस्पॉट इलाकों सुनसान सड़कों, शराब दुकानों के आसपास, पान गुमटियों और मोहल्लों की गलियों में ड्रोन से बारीकी से निगरानी की.

इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और खुले में नशा करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी पहल शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाएगी. ड्रोन से लगातार निगरानी के चलते अपराधियों की गतिविधियों पर तुरंत नियंत्रण संभव होगा और गश्त के दौरान पुलिस को अतिरिक्त “आंखें” मिलेंगी.

Next Post

कानपुर देहात में BJP सांसद और पूर्व सांसद में तीखी भिड़ंत; बैठक में हाथापाई की स्थिति, सांसद बोले- 'मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, मैं सबसे बड़ा हिस्ट्रीशीटर'

Wed Nov 5 , 2025
नई दिल्ली, 05 नवम्बर 2025: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दिशा की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़ गए। अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ल वारसी के […]

You May Like