
रीवा, जिले के सगरा थाना अन्तर्गत लौआ के समीप दोपहर 03 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सवारी से भरी आटो को ठोकर मार दी. जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गई, आटो सवार महिलाएं और बच्चे आटो में ही फस गये. मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने अपने गनमैन और चालक के साथ मिलकर आटो में फसे घायलो को बाहर निकाला और स्वयं के वाहन से अस्पताल भिजवाया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है. आटो को टक्कर मार कर बस भाग निकली थी, जिसे पकड़ लिया गया.
