हवाई यात्रियों को झटका: एयर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट की बुकिंग एक जून से बंद

भोपाल: एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. इसकी पुष्टि इस बात से हो रही है कि भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग फिलहाल उपलब्ध नहीं दिख रही है. एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के दौरान एक जून के बाद की सभी तारीखों के लिए यह सेवा बंद दिखाई दे रही है.

वहीं, राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि कुछ उड़ानों के संचालन में बदलाव किए गए हैं. यह परिवर्तन जून और जुलाई माह के लिए बताए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

Next Post

बरखेड़ा नाथू में हटा अतिक्रमण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए खेल विभाग को सौंपी गई 6 हेक्टेयर जमीन

Fri May 22 , 2026
भोपाल: हूजूर तहसील में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. हूजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा नाथू स्थित खसरा नंबर 551/2/1 की 6.075 हेक्टेयर भूमि खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए आवंटित की गई है. इस भूमि के एक हिस्से पर […]

You May Like