जमीन के विवाद में बेटे ने पिता पर डंडे से किया हमला, सिर फूटा

इंदौर: गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरोता में जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में बेटे द्वारा अपने 71 वर्षीय पिता पर हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार फरियादी 71 वर्षीय देवजी बोडाना किसान हैं और अपनी पुत्री चंद्रकला के साथ रहते हैं. उनके दोनों बेटे बलराम और जितेन्द्र अलग-अलग परिवार सहित रहते हैं तथा पूर्व में संपत्ति का बंटवारा किया जा चुका है.

शिकायत में बताया गया कि छोटा बेटा जितेन्द्र आए दिन शराब के नशे में अतिरिक्त जमीन की मांग को लेकर विवाद करता है. फरियादी अपने घर के सामने बैठे थे, तभी जितेन्द्र वहां पहुंचा और जमीन में और हिस्सा देने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़ा लकड़ी का डंडा उठाकर पिता के सिर और ललाट पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा. शोर सुनकर पुत्री चंद्रकला बाई और रेशम बाई ने बीच-बचाव किया. आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गया. इसके बाद फरियादी अपने दामाद रायसिंह के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है.

Next Post

ईरान में फंसे हजारों भारतीय छात्र, युद्ध की आशंका के बीच घर लौटने की सलाह लेकिन यूनिवर्सिटी नहीं दे रही इजाजत, करियर और सुरक्षा के बीच फंसी जान

Wed Feb 25 , 2026
श्रीनगर | ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और संभावित हमलों की आशंका को देखते हुए भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे अपने नागरिकों और छात्रों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने भारतीय छात्रों, तीर्थयात्रियों और व्यापारियों से उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों का उपयोग कर […]

You May Like